31 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार
आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा बाजार स्थित खौरहिया मोड़ के समीप स्थानीय पुलिस ने 31 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गंभीरपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविद कुमार पांडेय गुरुवार की रात को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक गांजा कारोबारी अपने साथ गांजा का बंडल लेकर मंगरावा खौरहिया मोड़ के समीप खड़ा है। उक्त सूचना पर गंभीरपुर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर जब पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो उक्त गांजा कारोबारी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए कारोबारी के निशानदेही पर पुलिस ने पांच बंडलों में भरकर रखे गए 31 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार किया गया आरोपित रामनयन राम पुत्र समई राम ग्राम मंगरावा खौरहिया गांव का निवासी है। प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि वह काफी दिनों से चोरी छिपे गांजा का कारोबार कर रहा था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्र0नि0 अरविन्द कुमार पाण्डेय, उ0नि0 अश्वनी कुमार मिश्र, हे0का0 धर्मेन्द्र गिरि, का0 श्याम सिंह यादव, का0 अभिषेक सिंह यादव, रि0का0 बैजनाथसरोज, रि0का0 उदयभान गुप्ता, का0 योगेन्द्र सिंह सम्मिलित थे।
No comments