Breaking Reports

सपा बसपा गठबन्धन का होगा नया प्रधानमंत्री - रामआसरे विश्वकर्मा



आजमगढ़ : शनिवार को हरबंशपुर में जनपद के समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी की संयुक्त कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर ब्रिजेश गौतम तथा विशिष्ट अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव थे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सपा बसपा गठबन्धन ही देश की राजनीति में बदलाव लायेगा और लोकसभा के चुनाव में भाजपा को हराकर देश में विपक्ष का नया प्रधानमन्त्री बनायेगा। 


पूर्व मंत्री ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को गठबंधन करने पर बधाई देते हुए कहा कि इससे पूरे देश के दलित, पिछड़ा, मुस्लिम गरीब किसान मजदूर एकजुट हुआ है। यही एकता देश और समाज विरोधी पूजीवांदी और साम्प्रदायिक को सत्ता से हटाने का काम करेगी और देश में विपक्ष की सरकार बनाकर देश का नया प्रधानमंत्री बनाने का काम करेगे। संविधान और लोकतंत्र की मर्यादा को बचाने का काम करेगें। गरीबो पिछडो और दलितो को उनका आरक्षण और अधिकार दिलाने का काम करेगें। देश का विकास कर मजबूत और नया भारत बनाने का काम करेगें जिस प्रकार उत्तरप्रदेश में सपा सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्पूर्ण विकास करके प्रदेश की तकदीर लिखने का काम किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व स्पीकर विधानसभा एवं विधायक सुखदेव राजभर तथा संचालन विनोद चौहान ने किया।
 बैठक को पूर्व मन्त्री वसीम अहमद, लालगंज लोकसभा प्रत्याशी पूर्वमन्त्री घूराराम, पूर्वमन्त्री विद्या चौधरी, पूर्व मन्त्री रामदुलार राजभर, विधायक संग्राम यादव, विधायक अरिमर्दन आजाद, विधायक नफीस अहमद , एमएलसी राकेश यादव गुड्डू, पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल, पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, पूर्व एमएलसी कमलाप्रसाद यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, आजमगढ़ कोआर्डिनेटर हरिश्चन्द गौतम, सपा महासचिव हरिप्रसाद दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बैठक को सम्बोधित किया।

No comments