पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : मंगलवार को सिधारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अपनी पुलिस टीम के साथ संदिग्धों की चेकिंग कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना हुई कि तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध असलहो से लैस होकर किसी घटना को अंजाम देने जा रहे है। इस सूचना पर व0उ0नि0 सिधारी व टीम द्वारा नरौली पर तीनों व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो तीनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस बल द्वारा अपने को बचाते हुए तीनो व्यक्तियो को प्रात: करीब 3:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम अमन चौहान उर्फ बाला पुत्र रणजीत चौहान, अखिलेश सोनकर उर्फ आऊ पुत्र बालाचन्द व दयानन्द चौहान उर्फ बावन पुत्र राधेश्याम चैहान निवासी नरौली थाना सिधारी आजमगढ़ बताया। अखिलेश सोनकर द्वारा बताया गया कि मै सलारपुर गाँव की लड़की से 4 साल से प्रेम करता था और उसी से शादी भी करना चाहता हूँ। परन्तु पता चला कि उसके घर वाले उसकी शादी किसी दूसरे के साथ करने वाले है। इसी बात पर मै अपने साथियों के साथ तमंचा लेकर लड़की व उसके परिवार वालों की हत्या करने के लिए जा रहे थे कि पकड़ लिये गये। पकड़े गये आरोपियों मे से दयानन्द चौहान के कब्जे से एक तमंचा.315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा अखिलेश उर्फ आऊ के कब्जे से एक तमंचा .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया। जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
उपरोक्त घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन करने पर चौकी प्रभारी मुसेपुर उ.नि. प्रभाकर शुक्ला को 1000 रूपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।


No comments