आजमगढ़ के लाल ने केबीसी में मचाया धमाल : मैकेनिक के बेटे जसलीन बने करोड़पति, अमिताभ बच्चन ने दी जैकेट
कौन बनेगा करोड़पति के 15वें एपीसोड में जिले के रहने वाले जसलीन कुमार ने एक करोड़ रुपये जीता है। जसलीन की सफलता पर परिजनों व ग्रामीणों में खुशी व्याप्त हो गई है। इनाम जीतने के बाद घर लौटने पर उसका जहां जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं जसलीन ने इनाम के पैसों से सबसे पहले अपने कच्चे मकान को पक्का कराने की बात कही है। जसलीन कुमार मूलरूप से जिले के रानी की सराय ब्लाक अंतर्गत आवंक गांव का निवासी है।
जिले के विकास खंड रानी की सराय के अवंतिकापुरी (आंवक) गांव निवासी जसलीन साधारण परिवार से है। उसके पिता रामसूरत चौहान मोटर मैकेनिक है। जसलीन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सका और शहर के एक कपड़े के शोरूम पर बतौर सेल्समैन काम करता था। जसनील की शादी हो चुकी है। उनके दो बच्चे भी हैं।
केबीसी में उसका नाम आया तो वह प्रतिभाग करने चले गये। उन्होंने 15वें एपिसोड में एक करोड़ का इनाम जीता। केबीसी जीत कर घर लौटने पर जसलीन का परिजनों व ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जसलीन ने बताया कि उसकी प्राथमिक शिक्षा शहर के नवीन सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। समाचार पत्रों के माध्यम से सामान्य ज्ञान को मजबूत किया। उसने बताया कि केबीसी के एक करोड़ रुपये और सात करोड़ रुपये के सवाल के लिए वह नोटबुक बनाता था। हॉटसीट तक पहुंचने में उसे 12 साल लग गए। उसने कहा कि वह जनता था कि केबीसी के हॉट सीट पर पहुंच कर ही वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकता है।
जसलीन ने बताया कि जब वह मुम्बई केबीसी प्रोग्राम में पहुंचे तो सेट पर तापमान काफी कम था। जिसमें ठंड लग रही थी। यह बात अमिताभ बच्चन को बताया तो उन्होंने अपनी जैकेट उतार कर दे दिया। जसलीन ने कहा कि अमिताभ बच्चन से जैकेट मिलना व उनके द्वारा गले लगाए जाने का पल उसके जिंदगी का सबसे अनमोल पल होगा। एक करोड़ का क्या करेंगे के सवाल पर कहा कि पहले तो अपना कच्चा मकान गिरवा कर पक्का बनवाऊंगा। उसके बाद शहर में जमीन लेकर दो कमरे का घर बनवाऊंगा, जिससे बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो सके।


No comments