Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में 75 हजार रूपये पुरस्कार घोषित अन्तर्जनपदीय लुटेरा गिरफ्तार



 आजमगढ़ : दिनांक 9-10-2018 को थाना क्षेत्र महराजगंज मे हुई लूट की घटना के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-204/18 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था जिसमे अभियुक्त बलवन्त यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र स्व0 गुलाब निवासी बुलाकी चक जितवापुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर हाल पता हथियागढ़ थाना महराजगंज एवं उसके साथी पवन राय पुत्र संकठा प्रसाद निवासी आँखापुर थाना कन्धरापुर एवं उदयभान यादव पुत्र लालसा यादव निवासी आँखापुर थाना कन्धरापुर द्वारा राहुल इण्टर प्राइजेज के मुनीब लक्ष्मी यादव से एक लाख सैतीस हजार रुपये (1,37,000 रुपये) लूट लिया था।


 पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि द्वारा उपरोक्त लूट की घटना के वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु निर्देशित होकर थानाध्यक्ष महराजगंज दिनेश पाठक मय हमराहियान एवं थानाध्यक्ष बिलरियागंज संजय कुमार मय हमराहियान द्वारा आज दिनांक 23-10-18 को आपस मे टीम बनाकर चर्चा की जा रही थी कि उपरोक्त अभियुक्तगण के पुनः क्षेत्र मे किसी नयी घटना को अंजाम दिये जाने की भी सूचना मिल रही थी, तभी आपस मे चर्चा के दौरान गोपनीय सूचना मिली की मुल्जिमान तुर्क चारा की ओर आ रहे है। पुलिस टीम आपस मे आवश्यक चर्चा कर सावधानी पूर्वक तुर्क चारा मोड पर पहुची ही थी कि समय लगभग 5.00 बजे प्रातः सामने से एक मोटरसाइकिल सवार 03 लोग आते दिखाई दिये रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार तेजी से मोटरसाइकिल मोडकर भागना चाहे परन्तु मोड़ते समय मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी और मुल्जिमानो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चलानी शुरु कर दी जिसमे उ0नि0 बसन्त लाल थाना महराजगंज के हाथ मे गोली लगने से वह घायल हो गये। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जबाबी फायर किया तो मौके से 02 बदमाश फायरिंग करते हुये भागने मे सफल हो गये और मौके पर ही 01 बदमाश जख्मी हालत मे गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ से उसका नाम बलवन्त यादव उर्फ राहुल यादव पुत्र स्व0 गुलाब निवासी बुलाकी चक जितवापुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर हाल पता हथियागढ थाना महराजगंज आजमगढ के रुप मे प्रकाश मे आया। गिरफ्तार अभियुक्त से एक अदद पिस्टल 32 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतुस 32 बोर तथा मुनीब लक्ष्मी यादव से की गयी लूट का 8,710 रुपया एवं एक अदद मोटरसाइकिल CD DELUXE (चोरी की) बरामद हुयी है। गहन पूछताछ से प्रकाश मे आया है कि अभियुक्त बलवन्त यादव उर्फ राहुल यादव जिसके पिता की कई वर्ष पूर्व हत्या कर दी गयी थी जिसमे बलवन्त उर्फ राहूल यादव अपने साथियो पवन राय पुत्र संकठा प्रसाद निवासी आँखापुर थाना कन्धरापुर व उदयभान यादव पुत्र लालसा यादव निवासी आँखापुर थाना कन्धरापुर के साथ बदले की नियत से हत्या करने की फिराक मे क्षेत्र मे घुम रहा था और इसी उददेश्य की पूर्ति हेतु राहुल इण्टर प्राइजेज के मुनीब से लूट की घटना कर उस धन से असलहे की प्रबन्ध किया गया और शेष रुपया आपस मे बाँट लिया गया।
 मुठभेड मे घायल उ0नि0 व अभियुक्त को घायलावस्था मे जिला चिकित्सालय आजमगढ लाया गया जहाँ से घायल उ0नि0 को निजी चिकित्सालय व घायल अभियुक्त को हायर सेन्टर रेफर किया गया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments