अब जनपदवासियों को रेडियोलाजिस्ट के लिए नही जाना होगा कही और
आजमगढ़ : लगभग चार माह से जिला अस्पताल में खाली चल रहा रेडियोलाजिस्ट का पद जल्द ही भरने वाला है। इसकी वजह से मारपीट से संबंधित रिपोर्ट के अलावा एक्सरे, सिटी स्कैन की रिपोर्ट के लिए लोगों को बलिया का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे न सिर्फ लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि परेशानियां भी उठानी पड़ रही हैं। चार महीना बीतने के बाद भी कोई इस तरफ कदम नहीं उठा रहा है। इससे पब्लिक पूरी तरह से परेशान हैं। नवरात्र के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर आए थे। उनसे मिलने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। यहां बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि मंडल मुख्यालय होने के बावजूद यहां चार माह से रेडियोलाजिस्ट नहीं है। इसकी वजह से पब्लिक बहुत ही परेशान हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री अपनी डायरी में नोट किए और कहे कि जल्द ही यहां रेडियोलाजिस्ट की तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को निर्देशित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही जिला अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट को लेकर लोगों की परेशानी अब दूर होने वाली है। पूरे प्रदेश में रेडियोलाजिस्ट की कमी है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments