Breaking Reports

बंद घर से चोरों ने 80 हज़ार नकदी समेत लाखों के माल पर किया हाथ साफ



आजमगढ़ : सरायमीर कस्बा के सिराजी का पुरा मोहल्ला निवासी वहीदा बानो पत्नी स्व. जुबेर अहमद मंगलवार को घर में ताला बंद कर परिवार समेत रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थीं। रात को चोर उनके बंद मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपये नकद के अलावा सोने की छह अंगूठी, चार जोड़ी कान का झाला, दो सिकड़ी, कील, चांदी के बारह लच्छा समेत लगभग चार लाख की कीमत के जेवर समेत अन्य सामान भी उठा ले गए। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब गृह स्वामिनी बुधवार की दोपहर करीब दो बजे घर लौटीं। घर का दरवाजा टूटा व सामान गायब देख वह सन्न रह गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसआई समेत पुलिस टीम भी पहुँची। लोगों की मांग पर 2 बजे डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम भी पहुँची और घंटों घटना की छानबीन की। गृहस्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments