शिक्षिका के साथ गैंगरेप में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निकाला विरोध मार्च
आजमगढ़ : शिक्षिका के साथ गैंगरेप के मामले में अब तक गिरप्तारी न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध मार्च निकाला। इस दौरान पूरे कस्बे में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
रानी की सराय क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीया युवती वही के एक निजी स्कूल में पढ़ाती है और साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग भी करती है। युवती रोज की भांति शुक्रवार की शाम को स्कूल के बाद कोचिंग पहुंची। कोचिंग से पैदल ही घर जा रही थी कि इसी बीच रास्ते में स्कार्पियो सवार चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और गैंगरेप कर वीडियो तैयार कर युवती को गाड़ी से नहर किनारे अनौरा गांव के पास फेंक दिया था। स्कार्पियों सवार दरिंदों ने पुलिस के पास जाने पर सोशल मीडिया में वीड़ियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के चाचा के तहरीर पर पुलिस ने दूसरे दिन स्कार्पियो सवार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और तीसरे दिन पीड़िता का मेडिकल कराया।
छह दिन बाद भी एक भी आरोपी के पकड़ में न आने पर ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। रानी की सराय ब्लाक परिसर में जुटे महिला, पुरूषों ने एक जुट होकर पूरे कस्बे में विरोध जताया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने घटना का खुलासा कर आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की शासन-प्रशासन से मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments