आजम खान के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र
आजमगढ़ : भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने सपा नेता आजम खान द्वारा दिए गए अभद्र बयान को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग को संबोधित पत्र डीएम को सौंपा और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी ने कहा कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का आदर्श लोकतंत्र है। इसकी रक्षा के लिए हम देशवासी संवैधानिक रूप से कटिबद्ध हैं। सपा नेता आजम खान द्वारा भाजपा नेता जयाप्रदा पर शर्मनाक बयान से महिलाओं को मानसिक रूप से क्षति पहुंची है। ऐसे में महिलाओं की सम्मान की रक्षा करते हुए सपा नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सविता सोनकर, डा. पूनम सिंह, बबिता जसरासरिया, डा. अलका सिंह आदि मौजूद थीं।


No comments