संसद में आंख मारने वाला पीएम बनने का सपना देख रहा
आजमगढ़ : सोमवार को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के अजमतगढ़ में स्थित एक इंटर कालेज के मैदान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने नाम लिए बिना सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो बाप व चाचा का नहीं हुआ वह जनता का क्या होगा। उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा कहा कि महाराष्ट्र में जब चुनाव हुआ था और कांग्रेस की जीत हुई तो उस समय ईवीएम खराब नहीं हुई, लेकिन अभी एक चरण का चुनाव खत्म हुआ तो सारे विपक्षी दल ईवीएम खराबी की आशंका व्यक्त करने लगे। सभी दल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। पीएम की अगुवाई में विजय रथ अब चल चुका है। इसे कोई ताकत रोक नहीं सकती है।
निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से हेलीकाप्टर से पहुंचे उपमुख्यमंत्री को सुनने के लोग तेज धूप की परवाह किए बिना पंडाल में जमे रहे। डिप्टी सीएम ने कहा कि सदर लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव को जमानत बचाना मुश्किल होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि संसद में आंख मारने वाला पीएम बनने का सपना देख रहा है। भ्रष्टाचार पर कहा कि आगे सरकार बनने पर देश से भ्रष्टाचारियों का सफाया हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। तीन करोड़ किसान अभी कर्ज से डूबे हैं। आगे सरकार बनी तो यह भी माफ हो जाएगा। कहा कि निरहुआ नहीं पीएम हैं आपके प्रत्याशी। सभा मुस्लिम महिलाएं व बच्चों की भीड़ रही। प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के अलावा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी, वनमंत्री दारा सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र, अखिलेश मिश्र गुड्डू, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, जयप्रकाश पांडेय सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम खान ने जिस प्रकार से कलाकार जयाप्रदा पर टिप्पणी की है, निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी के घटिया चरित्र को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी भगवान का अपमान करती है, तो कभी नारी का अपमान करती है। जिस तरह से सपा बसपा गठबंधन है लेकिन अभी तक इस मामले पर किसी ने माफी नहीं मांगी निश्चित रूप से शर्मनाक है। इनके हाथ में न भगवान सुरक्षित हैं न ही महिलायें।

No comments