Breaking Reports

तीन वाहन चोर गिरफ्तार



आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : बरदह थाने की पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की सात बाइक, दो तमंचा व कारतूस बरामद किया। इसी क्रम में जहानागंज पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद किया। पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया।
   बरदह थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 2 वाहन चोर हिरो होण्डा प्लस से लालगंज की तरफ से आ रहे है इस सूचना पर एसओ अपनी टीम के साथ ग्राम परसौली में वाहनों की चेकिंग अभियान प्रारम्भ किया गया। कुछ ही समय में दो व्यक्ति दो पहिया वाहन से आते दिखाई दिये कि वाहन को रोकने का इशारा किया गया तो वाहन पर बैठे व्यक्ति अचानक गाड़ी मोड़कर भागना चाहे तथा पीछे बैठा व्यक्ति कट्टा निकाल कर पुलिस फोर्स पर जान मारने की नियत से फायर कर दिया कि पुलिस टीम अपना बचाव करते हुये एक घेराव व बल प्रयोग करके दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में दीपक यादव पुत्र शेखराज यादव व राहुल यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी ग्राम सिसरेडी थाना बरदह है। दोनों बदमाशों के पास से 2 कट्टा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 2 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा अभियुक्तों की निशानदेही पर 6 मोटरसाईकिल बरामद किया गया। थाना देवगांव में उपयुक्त बदमाश पर 25,000 रुपये का पुरष्कार घोषित था।
      

      वही जहानागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ बजहा पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि चेकिंग के दौरान  अंगद पुत्र राम विनय उर्फ बब्लू ग्राम मित्तूपुर खदबिहा थाना जहानागंज आया जिसका वाहन के सम्बन्ध में कागजात तलब किया गया तो कागजात दिखाने में कासिर रहा की वाहन को कब्जे में लेकर तस्दीक किया गया तो थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 34/19 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी की गयी मोटर साइकिल है जो ग्राम कुसरना से चोरी हुई थी। वाहन का इन्जन न0 व चेचिस न0 चेक किया गया तो चे0न0 MBLJAO6AMF9DO4281 तथा इन्जन न0 JA06E59D04275 है। तत्पश्चात उपरोक्त बदमाश से पूछताछ करने से बताया की दो मोटर साइकिल चोरी की मेरे घर पर है जिसपर अभियुक्त के घर पहुँचकर दो अदद मोटर साइकिल क्रमशः  पैशन प्रो का चे0न0 व इ0न0 देखा गया तो चे0न0 MBLHA10AHAGE33824 तथा इ0न0 HA10EDAGE38200 है। वाहन पर नम्बर प्लेट नही है। हिरोहोण्डा स्प्लेण्डर का चे0न0 व इ0न0 देखा गया तो चे0न0 02C20E16517 इ0न0 02C18E12532 है तथा नम्बर प्लेट पर यू0पी0 50 G 7244 बरामद हुई जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 140/19 धारा 41/411/413 भादवि थाना जहानागंज पंजीकृत किया गया। उक्त दोनों मोटर साइकिल नरौली व विकास भवन से चोरी किया बताया गया है।


No comments