Breaking Reports

गुणवत्तायुक्त शिक्षा दें कि लोग सरकारी स्कूल की तरफ आकर्षित हों तथा अपने बच्चों को दाखिला करायें -डीएम



बृजभूषण रजक रिपोर्ट
आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा सिधारी स्थित प्रेक्षागृह में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों का उन्नमुखीकरण कार्यक्रम/कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित तथा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। 
उक्त कार्यक्रम/कार्यशाला के प्रथम पाली 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक में विकास खण्ड रानी की सराय, मुहम्मदपुर, ठेकमा, लालगंज तथा तरवां तथा द्वितीय पाली 2ः00 बजे से 4ः30 बजे तक में विकास खण्ड पल्हना, मेंहनगर, जहानागंज, सठियांव, बिलरियागंज तथा पल्हनी के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। 
जिलाधिकारी द्वारा समस्त प्रधानाध्यापकों को स्कूल चलो अभियान, नामांकन वृद्धि हेतु शारदा अभियान, गुणवत्तापरक शिक्षा, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत अभियान, सड़क/यातायात सुरक्षा तथा महिला सुरक्षा आदि बिन्दुओं पर विस्तार से बताया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल चलो अभियान 01 जुलाई 2019 से प्रारम्भ हो रही है, इस अभियान को सफल बनायें तथा छात्रों के नामांकन में वृद्धि करायें। उन्होने कहा कि प्रत्येक बच्चा/शिशु इस देश की इकाई है, जिससे राष्ट्र/समाज के विकास की सम्भावनायें जुड़ी है। उन्होने प्रधानाध्यापकों से कहा कि छात्र/छात्राओं के अवचेतन मन का विकास 12 वर्ष तक तेजी से होता है अतः छात्र-छात्राओं को 12 वर्ष तक अच्छी से अच्छी शिक्षा दें, जिससे छात्र/छात्रायें समाज के एक जिम्मेदार नागरिक बन सके, 12 वर्ष तक बच्चे अपने आस-पास के परिवेश को तेजी से ग्रहण करते है।
उन्होने कहा कि आज हमारे स्कूलों का अच्छा संसाधन, अच्छे अध्यापक होने के बावजूद भी छात्रों को अच्छी शिक्षा नही मिल पा रही है, यह हमारे पूरे संगठन की असफलता है। यदि आप अध्यापक हैं तो आपको एक संवैधानिक रूप में रहकर छात्र/छात्राओं को अच्छी शिक्षा दें, तथा उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग करें तथा अपने स्कूलों में इतनी गुणवत्तायुक्त शिक्षा दें कि लोग सरकारी स्कूल की तरफ आकर्षित हों तथा अपने बच्चों को दाखिला करायें।
जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों से यह भी कहा कि जिन छात्र/छात्राओं को आपके स्कूल में दाखिला है, यदि उनके माता-पिता राजमिस्त्री या कंस्ट्रक्शन (निर्माण कार्य) के कार्य में लगे हों, यदि वह 90 दिन तक कार्य पूरा करने पर चाहें तो वह श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर श्रम विभाग द्वारा संचालित 17 जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

इसी के साथ ही साथ जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होने कहा कि उक्त योजना का लाभ दिलाने के लिए छात्र/छात्राओं के माता-पिता को प्रोत्साहित करें। उन्होने प्रधानाध्यापकों से कहा कि अपने-अपने स्कूलों में छात्र/छात्राओं को यातायात नियम, स्वच्छता आदि के बारे में भी जागरूक करें, जिससे कि छात्र/छात्राओं के जीवन में एक अच्छे संस्कार का विकास हो। स्वास्थ्य विभाग के डाॅक्टरों द्वारा प्रधानाध्यापकों को संचारी रोग तथा उसके रोकथाम के उपाय के बारे में बताया गया।
जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों से अपील किया कि आप सभी लोग गुरू की भूमिका निभायें तथा आप लोग अपने कर्तव्य तथा दायित्व को निष्ठापूर्वक करें।
एसपी ट्रैफिक तारीक मोहम्मद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना सरकार की उच्च प्राथमिकता है, आज कल सड़क दुर्घटनायें अधिक संख्या में हो रही है, इसके लिए हमें छात्र/छात्राओं को यातायात/सड़क सुरक्षा के नियमो के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। उन्होने प्रधानाध्यापकों से कहा कि सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अपने स्कूलों में भी छात्र/छात्राओं को जागरूक करें। यदि कहीं कोई समस्या आ रही है तो आप मुझसे मो0 नं0 9454457767 पर सम्पर्क कर सकते हैं, कहा कि समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। 
उन्होने सड़क सुरक्षा नियमों के अन्तर्गत बताया कि यातायात नियमो का पालन करें, सड़क दुर्घनाओं से बचें/बचायें, नाबालिकों को वाहन न चलाने दें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करें, चार पहिया वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें, नशा/नींद की हालत में गाड़ी न चलायें, वाहन चालक एवं बगल में बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है, दोपहिया वाहन पर ट्रीपल राइडिंग न करें, बिना वैध लाइसेंस के गाड़ी न चलायें, ध्यान रखें कि समय बहुमूल्य लेकिन जीवन अमूल्य है, दायें या बायें मुड़ने से पूर्व संकेत अवश्य दें तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन न चलायें। इस अवसर पर बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।


No comments