Breaking Reports

स्वास्थ्य मंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम कल



बृजभूषण रजक रिपोर्ट 
आजमगढ़ : प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जी का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 28 जून को 03:30 बजे मऊ से प्रस्थान कर 04:30 बजे जनपद आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चता स्वास्थ्य मंत्री जिला चिकित्सालय आजमगढ़ का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात स्वास्थ्य मंत्री 05:00 बजे प्रस्थान कर रघुनाथ निवास मोहल्ला एलवल थाना कोतवाली में अरूण श्रीवास्तव के आवास पर जायेंगे। तत्पश्चात 05:20 बजे प्रस्थान कर सर्किट हाउस जायेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री 05:30 बजे से 06:30 बजे तक सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री 06:40 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।


No comments