नेहरू हाल के पास से मोटरसाइकिल चोरी
आजमगढ़ रिपोर्ट
आजमगढ़ : कलेक्ट्रेट से कुछ दूरी पर स्थित नेहरू हाल से शुक्रवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर निवासी अमित कुमार पुत्र बसंत कुमार किसी कार्य हेतु नेहरू हाल आया था। अमित अपनी मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नं0 UP 50 BE 8364 नेहरू हाल के गेट के पास खड़ा कर अंदर चला गया। कुछ समय बाद जब वह बाहर आया तो अपनी मोटरसाइकिल वहा नही पाया। जिसकी प्राथमिक सूचना डायल 100 को दी जा चुकी है। इसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन्स पुलिस चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया। यह घटना पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर की है।

No comments