Breaking Reports

गाजीपुर में कम्पटीशन के तैयारी के लिए पूर्वांचल सक्सेस एकेडमी का हुआ शुभारंभ



आजमगढ़ रिपोर्ट
गाजीपुर : जिले के छात्रों को अब कम्पटीशन की तैयारी के लिए दिल्ली व प्रयागराज नही जाना पड़ेगा। अब शहर के विकास भवन के पास पांडेय कॉलोनी में कम्पटीशन की तैयारी के लिए पूर्वांचल सक्सेज एकेडमी का शुभारंभ हुआ है, जिसमें प्रयागराज से अनुभवी शिक्षकों की टीम यहाँ के छात्रों को तैयारी कराएंगी। पूर्वांचल सक्सेज एकेडमी का शुभारंभ श्रीमती नंदिता श्रीवास्तवा, विभागाध्यक्ष संस्कृत, पी जी कॉलेज गाजीपुर व रविकांत श्रीवास्तव असिस्टेंट कमांडेंट, भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने फीता काटकर व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 


मुख्य अतिथि नंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि ईश्वर के प्रार्थना करूंगी की पूर्वांचल सक्सेज एकेडमी गाजीपुर के छात्रों के कम्पटीशन के तैयारी के लिए मिल का पत्थर साबित होगी, यहां के अनुभवी फैकल्टी, जिले के छात्रों का सही मार्गदर्शन करने का कार्य करेगी।


उक्त अवसर पर पूर्वांचल सक्सेज एकेडमी के निदेशक ऋषिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि अब गाजीपुर के छात्रों को कम्पटीशन की तैयारी के लिए प्रयागराज, वाराणसी या बाहर कहीं नही जाना पड़ेगा, प्रयागराज सहित अन्य संस्थाओं की अनुभवी शिक्षकों के द्वारा यही पर अध्यापन कार्य किया जाएगा। यहाँ पर रेलवे, टीईटी, सीटीईटी, लेखपाल, एसएससी, बैंकिंग सहित सभी वनडे परीक्षा की तैयारी करायी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर एकेडमी के फैकेल्टी प्रतिष्ठा राय, के एन सर, रविकिरण सर, मनीष चौबे, संजीव सर,  से०नि०चकबंदी अधिकारी बद्रीलाल श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव सहित दर्जनों प्रतिष्ठित गणमान्य लोग उपस्थित रहें।


No comments