डीएम ने डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का किया निरीक्षण, लोगों से कहा कुछ भी छिपाये नही
आजमगढ़ : जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा आज विशेष सावधानी क्षेत्र बिलरियागंज के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों/आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व स्थानीय कोरोना वारियर्स द्वारा किये जा रहे सघन डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया। आमजनता से अपील है कि सर्वे टीम को सही जानकारी उपलब्ध करायें, कुछ भी छुपाये नही, जिससे कि सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से शुद्ध डाटाबेस तैयार किया जा सके और कोरोना महामारी पर सफलता पायी जा सके।

No comments