Breaking Reports

लॉकडाउन में शराब बिक्री पर पाबंदी लगने के बावजूद बेच रहे अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार




आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र से प्रस्थान होकर कोरोना वायरस के रोकथाम व बचाव के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी दुबरा में मौजूद थे तभी मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम खराट नहर पुलिया के पास शराब बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची तो अन्धेरे का लाभ उठाकर शराब खरीदने वाले व्यक्ति मौके से भाग गये। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेन्द्र जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल ग्राम पड़री थाना पड़री मिर्जापुर बताया। हाथ मे लिए झोले में रखे शराब के बारे में पुलिस ने पूछा तो बताया कि इसमें 32 शीशी देशी शराब है जिसे वह बेच रहा था। इसी को बेच कर अपने परिवार की जीविकोपार्जन करता था। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। यह जानते हुए कि वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी फैली हुई है। जानबूझकर सार्वजनिक स्थान पर भीड़ इकट्ठा किया हुआ है। तथा जिलाधिकारी के आदेश अंतर्गत धारा 144 Cr.P.दिनांक 25 मार्च 2020 का उल्लघंन किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

No comments