Breaking Reports

RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार



आजमगढ़ : सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा RSS को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट मुमताज अंसारी नाम की फेसबुक आईडी से किया जा रहा हैं। उक्त के सम्बन्ध में भी तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक बरदह द्वारा स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।
   जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह को हुई तो तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्र0नि0 बरदह को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में थाना बरदह से आरोपी मुमताज अंसारी पुत्र इस्लाम ग्राम अहिरौली थाना बरदह (सह अध्यापक) को गिरफ्तार किया गया।

No comments