एक कोटेदार के खिलाफ एफआईआर, 3 दुकाने व एक नोडल अधिकारी निलंबित
आजमगढ़ : कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में जनपद के जरूरतमन्दों को खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत की जा रही है। जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने ग्राम कनैला जहानागंज के कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता करने पर कोटे की दुकान को निलम्बित करने व कोटेदार प्रदीप राजभर पर FIR दर्ज करने के निर्देश एवं खाद्यान्न वितरण ठीक से कराये जाने हेतु नामित किये गये नोडल अधिकारी को निलम्बित करने का निर्देश दिया। ग्राम महुला के कोटेदार भोला एवं ग्राम मुत्कल्लीपुर पवई के कोटेदार रामप्रवेश मौर्य द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की गयी। जिस पर जिलाधिकारी ने ग्राम महुला के कोटेदार भोला व ग्राम मुत्कल्लीपुर के कोटेदार रामप्रवेश मौर्य के राशन की दुकान को निरस्त करने के निर्देश दिये।

No comments