जिलाधिकारी ने धान एवं गन्ना क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान उक्त धान क्रय केन्द्रों पर जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय रजिस्टर एवं क्रय किये गये धान के स्टाक का अवलोकन किया गया। इसी के साथ ही राईस मीलरों को धान के उठान की भी जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी द्वारा इलेक्ट्रानिक काँटे को भी चेक किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारी से कृषकों का धान क्रय करने के बाद भुगतान किये जाने की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय रजिस्टर से जिन कृषकों से धान खरीदे जा चुके हैं, उनसे फोन से बातचीत की गयी और जानकारी प्राप्त की गयी कि वास्तव में जिस किसान से धान खरीद की गयी है, उसका नाम रजिस्टर में दर्ज है, साथ ही यह भी जानकारी प्राप्त की गयी कि उससे कितना धान खरीदा गया है, उससे डाटा का मिलान किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसडीएम लालगंज पंकज कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments