पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहे दो बदमाश गिरफ्तार
एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर मुबारकपुर थाने की पुलिस रोडवेज चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने आकर बताया कि बम्हौर पुल के पास एक मोटरसाइकिल से तीन बदमाश किसी लूट की घटना को अन्जाम देने के लिये योजना बना रहे है, जिनके पास असलहा भी है। इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर को साथ लेकर बम्हौर पुल के पास पहुँच गयी। पुल से 50 मीटर पहले गाड़ी रोककर मुखबिर ने सिक्स लेन पुल के नीचे खड़े तीन व्यक्तियों की तरफ इशारा करके बताया कि मोटरसाइकिल के पास तीनों व्यक्ति खड़े हैं। इतना कहकर मुखबिर चला गया। पुलिस टीम उन बदमाशों की घेराबन्दी करने लगी तभी एक बदमाश ने अपने को घिरा देखकर पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपना बचान करते हुए बदमाशों को चारो तरफ से घेर लिया तथा दो बदमाशों को पकड़ लिया। तीसरा बदमाश फायर करते हुये भाग गया। पकड़े गये बदमाशों में से पहले ने अपना नाम सारिक अली उर्फ मोनू पुत्र मुबारक अली निवासी अलीनगर (कटरा) थाना मुबारकपुर बताया, जिसके पास से एक तमन्चा 303 बोर, दो खोखा बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अम्बुज जायसवाल पुत्र गोविन्द जायसवाल निवासी बलुआ थाना मुबारकपुर बताया, जिसके पास से एक देशी रिवाल्वर .22 बोर बरामद हुआ। भागे हुये बदमाश के बारे में पूछने पर सारिक अली ने बताया कि उसका नाम संजय सोनकर पुत्र जग्गा सोनकर निवासी जीयनपुर बाजार थाना जीयनपुर है। मोटरसाइकिल के बारे में पूछने पर सारिक अली ने बताया कि यह मेरी मोटरसाइकिल है, जिससे हम लोग घटना को अन्जाम देते है।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग रात के समय रास्ते में किसी सुनसान जगह खड़े हो जाते थे। उसके बाद वहां से गुजरने वाले अकेले व्यक्ति को टारगेट बनाते थे। असलहा दिखाकर मोबाइल व पैसा छीन लेते थे।

No comments