धर्म की दीवार को तोड़ एक दूजे के हुए प्रेमी युगल...
आजमगढ़ : फूलपुर तहसील के रम्मौपुर गांव से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आयी, जिसने धर्म की दीवार को तोड़ दिया। मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के के साथ मंदिर में शादी रचा ली। इतना नहीं उसने अपना नाम बदलकर तमन्ना से तनु मौर्य रख लिया है।
बताते चलें कि फूलपुर तहसील के रम्मौपुर निवासिनी तमन्ना और गांव के ही चंदन मौर्य का तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था। एक साल पहले दोनों प्रेमी युगल ने भाग कर कोर्ट में शादी कर लिया था। बीते 30 मई को दोनों प्रेमी युगल घर से एक बार फिर फरार हो गए।
लड़की के परिजनों ने दीदारगंज थाना पुलिस से लड़की के भागने की शिकायत की। अलग-अलग धर्म का मामला होने के कारण पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए प्रेमी युगल को एक जुलाई को बरामद कर लिया। प्रेमी युगल ने कोर्ट ने शादी होने की जानकारी देते हुए कोर्ट मैरिज के कागज दिखाया।
पुलिस ने शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए परिवारों में शांति कायम करने के लिए दोनों के परिजनों को पाबंद कर दिया। पुलिस ने उनके परिजनों को बताया कि दोनों बालिग हैं। प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी कर ली है। जिसका पालन करना जरूरी है।
तमन्ना ने हिंदू धर्म को स्वीकार करते हुए अपना तनु मौर्या रखकर फूलपुर तहसील के मकसुदिया प्राचीन शिव मंदिर में लड़के शेषनाथ के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से शनिवार को शादी रचा ली। शादी के समय लड़की पक्ष से कोई भी शामिल नहीं हुई था।
No comments