Breaking Reports

15 वर्षीय किशोरी ने नदी में कूदकर की आत्महत्या



आज़मगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के डिघिया गांव निवासी 15 वर्षीय शमा बानो पुत्री कमालुद्दीन का ननिहाल निजामाबाद थाना क्षेत्र के बारी खास गांव में स्थित है। वह बचपन से ही अपने मामा अबूशाद के घर पर रहकर पढ़ती थी। वह सेंटरवां स्थित एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। ननिहाल के लोगों का कहना है कि शुक्रवार की शाम को लगभग चार बजे वह किसी बात से नाराज होकर गांव के समीप स्थित तमसा नदी में आत्महत्या के इरादे से कूद गई। नदी के आस-पास मौजूद लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते हुए देखा तो आकर गांव के लोगों को सारी बातें बताई। परिजन ने गांव के गोताखोर के माध्यम से उसकी काफी तलाश कराई, लेकिन देर शाम तक पता नहीं चला। आज शनिवार की सुबह किशोरी का शव गांव के समीप ही नदी में ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर निजामाबाद थानाध्यक्ष चंद्रभास्कर द्विवेदी पहुंच गए। छानबीन के बाद उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ननिहाल के लोगों का कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments