डीएवी इण्टर कालेज में जिलाधिकारी ने किया ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यशाला का उद्घाटन
आज़मगढ़ : डीएवी इण्टर कालेज में चल रहे स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत जनपद स्तर पर संचालित ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यशाला का जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर उन्होने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 15 सितम्बर 2018 से 02 अक्टूबर 2018 तक संचालित रहेगा। उन्होने जनपद/ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित किये जाने वाली गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता हेतु वृहद स्तर पर जागरूकता एवं सहभागिता से सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों इत्यादि पर वृहद साफ-सफाई करायी जायेगी।
इस अवसर पर अरविन्द स्वच्छाग्रही द्वारा गीत के माध्यम से लोगों को ओडीएफ के प्रति जागरूक किया, जिसपर जिलाधिकारी प्रसन्न होकर 05 हजार रू0 की चेक की धनराशि से सम्मानित किया। इसी के साथ-साथ सक्रिय स्वच्छाग्रही टीम को भी 1000 रू0 की चेक की धनराशि से सम्मानित किया। सूरज मिश्रा स्वच्छाग्रही द्वारा ओडीएफ पर गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों/स्वच्छाग्रहियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जनपद को 30 सितम्बर 2018 से पहले ओडीएफ घोषित किया जा सकता है। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि शौचालय का निर्माण पूरी ईमानदारी से करें, मैं आपके साथ हुं। प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की कोई समस्या नही आयेगी। उन्होने ग्राम प्रधानों से कहा कि शौचालय का पैसा भेज दिया गया है, यदि कहीं कोई समस्या हो तो तत्काल डीपीआरओ, खण्ड विकास अधिकारी को इसकी जानकारी दें।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा वीवी सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ0 आरके मौर्य, उपायुक्त उद्योग रंजन चतुर्वेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 बीके सिंह, डीआईओएस, अधिशासी अभियन्ता जल निगम एसके सिंह यादव, डॉ0 परवेज अख्तर, डीपीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अर्जुन सिंह, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी तथा ग्राम प्रधान एवं स्वच्छाग्रही उपस्थित रहे।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments