Breaking Reports

सपा कार्यकर्ता सम्मेलन : केंद्र और प्रदेश सरकार पर लगाए नौजवानों को गुमराह करने का आरोप



आजमगढ़ : मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन शनिवार को सठियांव बाजार में सपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडारोहण से किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नौजवानों को रोजगार देने के बजाय उनको गुमराह करने में लगी है। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सम्मेलन ऐसे दौर में हो रहा है जब पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस वाले ही आम आदमी की हत्या कर रहे है।
अध्यक्षता शोभनाथ यादव व संचालन देवसी प्रसाद यादव ने किया।
सम्मेलन में बृजलाल सोनकर, बेचई सरोज, अभय नरायन पटेल, हरिप्रसाद दुबे, प्रेमा यादव, आशा यादव, हाजी मजहर, हाजी मजीद, ज्याउल्लाह अंसारी, जयराम यादव, बहादुर यादव, जितेंद्र कुमार, गौरव यादव, असमर खान, मोर्करम मलिक, विजयपाल यादव, संजय यादव, शिशुपाल सिंह, राजेश गिरि, रामकरन संग्रामपुरी, विनोद आदि उपस्थित थे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments