Breaking Reports

आजमगढ़ में तैनात समाज कल्याण अधिकारी की कमरे में मिली लाश, मचा कोहराम



आज़मगढ़ : जिले में तैनात समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह ने प्रतापगढ़ जनपद स्थित घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के बाद सुसाइड की आशंका जताई गई है। पत्नी सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में थी। बताया जा रहा है कि फोन पर दोनों में विवाद हुआ था।

नगर कोतवाली क्षेत्र के पूरे केशवराय गांव में जिला समाज कल्याण अधिकारी आशीष सिंह (40) ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे और आजमगढ़ में तैनात थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल स का है। पत्नी फिलहाल सुल्तानपुर जिले में अपने मायके में हैं। फोन पर विवाद की बात सामने आ रही है। गत शनिवार को आशीष सिंह आजमगढ़ से प्रतापगढ़ आए थे।

बृहस्पतिवार को ही आजमगढ़ जाने की तैयारी थी। उनका तीन वर्ष का एक बेटा है। शनिवार को वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उसी समय पत्नी क्षमता का फोन आया और किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आशीष घर में चले गए और फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। 

No comments