ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा अब आरटीओ कार्यालय के चक्कर
आजमगढ़ : डाकघर में पासपोर्ट सेवा, आधार कार्ड अपडेशन केंद्र एवं बैंकिंग सेवा के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए भी काउंटर खोलने की तैयारी चल रही है।
आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े आवेदकों को दलालों के चंगुल से बचाने के लिए परिवहन विभाग ने एक और तरीका खोज निकाला है। परिवहन विभाग द्वारा डाकघर में ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन की सुविधा का प्रस्ताव भेजा गया था। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सुविधा शुरू करने पर सहमति बन गई है। प्रवर डाक अधीक्षक बाल्मीक आर्या ने बताया कि शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। सबकुछ ठीक रहा तो डाकघर से ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि डाकघर में लर्निग एवं स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनना तथा नाम व पता को बदलने की सुविधा दी जाएगी। इससे ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, न ही किसी दलाल व साइबर कैफे का चक्कर लगाना पड़ेगा।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments