बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक मित्र से लूटे पैसे
आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र के बैंक मित्र से बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर 89 हजार रुपये लूटा। जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के तरछा गांव निवासी सत्य नारायण यादव पुत्र सरजीत यादव शेरपुर बाजार में ग्रामीण बैंक से बैंक मित्र शाखा चलाता था। बैंक मित्र सत्यनारायण आज शुक्रवार को इलाहाबाद बैंक आजमगढ़ से ₹89000 लेकर शेरपुर बाजार जा रहा था, तभी रास्ते में जिगरसंडी के पास कुछ बदमाशों ने असलहा दिखाकर पैसे छीनकर फरार हो गए। बदमाशों के फरार होने के बाद बैंक मित्र ने डायल हंड्रेड पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments