पांच दिवसीय कार्यक्रम ''मिशन साहसी'' का हुआ भव्य समापन
आजमगढ़ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम मिशन साहसी का समापन आज चिल्ड्रेन कॉलेज आईसीएसई बोर्ड के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अर्चना सिंह (जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी), मुख्य अतिथि डॉ स्वास्ति सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ मधु पाठक, डॉ पी के सिंह, विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष डॉक्टर प्रवेश सिंह एवं विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आकाश गौड़ गीत उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत डॉक्टर स्वास्थ्य सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे मिशन साहसी कार्यक्रम समाज में स्त्रियों के लिए आत्मरक्षा का एक अच्छा प्रशिक्षण रहता था डॉक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि देश में हो रही स्त्रियों से संबंधित घटनाओं के विरुद्ध परिषद द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम स्त्रियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा नगर मंत्री आकाश गौड़ 'गीत' ने बताया कि विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए गए कार्यक्रम मिशन साहसी के समापन के दिन हजारों छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह कार्यक्रम समाज में स्त्रियों के प्रति ऊर्जा का संकेत हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत परिषद के कार्यकर्ता ऋषभ सिंह, विजय प्रताप सिंह 'गोपी', रवि सिंह निलांबुज राय, जिला संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी एवं साकेत श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृशानु गिरी ने किया।
आजमगढ़ रिपोर्ट
No comments