Breaking Reports

हवन पूजन कर शुरू हुई तीसरे सत्र की पेराई



आजमगढ़ : दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में तीसरे पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान व सभापति/डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हवन पूजन कर किया। पेराई सत्र 2018-19 के लिए 45 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है।
     वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रबंधन तंत्र द्वारा टरबाइन टेस्ट के साथ एक लाख पांच हजार कुंतल गन्ना सप्लाई की पर्ची जारी कर चुका है। किसानों को उनके लागत का उचित मूल्य देने मिलेगा।
    मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे सरदारपुर के किसान कमला यादव को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद मंत्रोचार के बीच ढोग का पूजन हुआ। मिल को सकुशल चलाने के लिए मुख्य अतिथियों सहित संचालक मंडल के सदस्यों ने नारियल फोड़ने के बाद ढोग में गन्ना डाला। प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने कहा कि वर्तमान समय में सेंटर के लिए 50 हजार कुंतल व मिल गेट के लिए 55 हजार कुंतल गन्न सप्लाई की पर्चियां जारी की जा चुकी हैं। मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने कहा कि मिल के संचालन के लिए कुल 40 क्रय केन्द्र बनाये गए। 10 प्रतिशत रिकवरी के लक्ष्य के साथ मिल में गन्ने की उपलब्धता के बाद दो से तीन दिन के अंदर विधिवत पेराई शुरु कर दी जाएगी। संचालक मंडल की मांग पर मिल में गन्ना लाने वाले किसानों की सुविधा के लिए अलग से शौचालय बनवाने का भरोसा डीएम ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रदेव राम यादव, उपसभापति पराग यादव, संचालक प्रतिनिधि कौशल कुमार उर्फ मुन्ना राय, पूर्व उपसभापति व डायरेक्टर आनंद कुमार उपाध्याय, कैलाश नाथ पांडेय, वीरेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख सतीश सिंह, ब्लाक प्रमुख संदीप यादव, गुड्डु यादव, अरविन्द सिंह, अशोक पाण्डेय, लालचंद यादव प्रधान, रणधीर सिंह, सुबाष सिंह, वैष्णव तिवारी, माया राम यादव, विशाल माथुर, रविन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।


आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments