Breaking Reports

बदमाशों ने गैस एजेंसी पर बोला धावा, डेढ़ लाख रुपये की लूट



आजमगढ़ : मंगलवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भी बदमाशों ने गैस एजेंसी से तीन लाख 41 हजार रुपये लूट को अंजाम देने के 24 घंटे के अंदर गैस एजेंसी से लूट की दूसरी वारदात को अंजाम दिया।
    बनगांव ग्राम निवासी अशोक यादव के पिता सूर्यनाथ यादव गांव के ग्राम प्रधान है। अशोक की मार्टीनगंज तहसील के पीछे भादो रोड पर एचपी गैस एजेंसी और गोदाम है। बुधवार को लगभग तीन बजे गोदाम पर ग्राहक सिलेंडर लेने आए थे। इस बीच तीन बाइकों पर सवार असलहाधारी सात बदमाश धमक पड़े। पहुंचते ही एक कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए कनपटी पर पिस्टल सटा दी और पूछा मालिक कहां है। बगल में खड़े एजेंसी मालिक अशोक को मारपीट कर कमरे में बंधक बना लिया। पिस्टल सटा कर जेब से 90 हजार रुपये लूट लिया। आरोप है कि उनपर फायर भी किया लेकिन संयोग से वह बच गए। कमरे से बाहर निकलने पर दो गोलियां चलाई, इस बीच अशोक ने अंदर से दरवाजा बंदकर खुद को बचाया। इस दौरान बदमाशों ने मैनेजर रामू राजभर को मारपीट कर बैग में भरा 15 हजार रुपये लूट लिया। सिलेंडर लेने पहुंचे दो ग्राहकों को मारपीट कर 31 हजार नकदी और सोने का ब्रेसलेट छीन ली। एक ग्राहक से मोबाइल भी छीन ले गए। गोदाम से लगभग 50 मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ होने के बाद भी बदमाश लूटपाट कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना मिलने पर लगभग आधे घंटे बाद दीदारगंज थाने के एसआई हरेंद्र सिंह पहुंचे। एजेंसी मालिक से घटना के संबंध में पूछताछ की और फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की, मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments