Breaking Reports

बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराई, चालक की मौत



आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र के मंदुरी-मोहम्मदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित तहसील के समीप बुधवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।


   निजामाबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 30 वर्षीय संतोष तिवारी पुत्र विभूति तिवारी छठ पूजा में शामिल होने के लिए मंगलवार को अपने मित्र रामजनम पुत्र राम ललक ग्राम बुद्धसेनपुर, निजामाबाद के घर गया था। बुधवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मित्र के घर से बाइक पर सवार होकर लौट रहा था। रास्ते में निजामाबाद तहसील के समीप पहुंचा था कि उसी दौरान सामने से अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में साइकिल अनियंत्रित होकर राहगीर वृद्ध को धक्का मारते हुए पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहगीर 70 वर्षीय इलियास ग्राम मस्जिदिया थाना निजामाबाद निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लेकर लोग अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत संतोष की पत्नी इंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दो भाई में बड़ा था।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments