150 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा का हुआ शुभारंभ, जिले की सभी विधानसभाओं में निकाली गई पद यात्रा
आजमगढ़ : भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के नेतृत्व में दसों विधानसभाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में उनकी (150 वीं जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में शनिवार को 150 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा का शुभारंभ किया गया यह पदयात्रा 15 दिसंबर तक चलगी। प्रत्येक विधानसभा में 11 बजे से तय स्थान से यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने झंडी दिखाकर किया गया।
गोपालपुर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ देवड़ा दामोदरपुर से मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गांधी जयंती पर स्वचछ भारत मिशन की जो शुरूवात किया वो आज जन आंदोलन बन चुका है। जिसके अन्तर्गत शौचालय निर्माण के लिए लोगों को सहायता प्रदान किया गया जिसका असर गांव-गांव, शहर-शहर में दिखने लगा है। पदयात्रा के माध्यम से घर घर जाकर सम्पर्क स्थापित कर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा।
सदर विधानसभा में पदयात्रा का शुभारम्भ गांधी तिराहा रैदोपुर से हुआ। अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता ने झंडी दिखा कर किया। इस अवसर पर पकज सिंह, सूर्यमणि सिंह, दीपनरायन मित्रा, संचिता बर्नजी, सुक्खू राम भारती, राकेश कुमार सिंह, अभयदत्त गौंड, मृगांक शेखर सिन्हा, शशिकांत, राहुल सिंह, जूही श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
निजामाबाद विधानसभा में पद यात्रा का शुभारंभ फरहा बाद मोड़ से क्षेत्रीय सांसद नीलम सोनकर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय व सहजानंद राय द्वारा झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। कमल पदयात्रा के शुरुआत से पूर्व नगर के रहने वाले सत्यदेव बरनवाल पुत्र श्री रामा प्रसाद बरनवाल को राष्ट्रपति द्वारा ध्यान चंद अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजपा नेताओं द्वारा माल्यार्पण के साथ ही अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद पदयात्रा 25-25 लोगों की 6 टोली बनाकर पूरे विधानसभा के प्रत्येक मंडलों निजामाबाद, मिर्जापुर, तहबरपुर में 2 2 टोली मंडल अध्यक्ष, व टोली प्रमुख जयप्रकाश सिंह, राजेश गिरी, विश्वास यादव, राजेश यादव, केसरी नारायण सिंह व पंकज राय के नेतृत्व में विधानसभा के बड़ा गांव, अंधौरी, मिर्जापुर, पूना पोखर, टीकापुर, बड़सरा आयमा के लिए रवाना हुई जहां से यह टोलियां विधानसभा के सभी 352 बूथों व 277 राजस्व ग्रामों में जाकर लोगों से जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं को बताएगी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जमशेद खान, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र यादव, राजेश तिवारी, अजय सिंह, बटुक गुप्ता, शुभम दुबे, अखिलेश पाठक, प्रियम पाठक, विजय प्रजापति, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सेराज आजमी, मण्डल अध्यक्ष आदिल, गुफरान आदि उपस्थित थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट




No comments