विवाद में चली गोली, प्रॉपर्टी डीलर की गोली लगने से मौत
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र के एक गाँव में दो पक्षों में मामूली बात से शुरू हुए विवाद में रविवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सिधारी थानाक्षेत्र के चकभाई खान गांव में एक व्यक्ति के यहां गृहप्रवेश पर भोज का कार्यक्रम चल रहा था। वहां गांव का ही प्रापर्टी डीलर 30 वर्षीय धनपाल यादव मौजूद था। इस बीच ग्राम प्रधान गोपाल यादव कोटेदार सुरेंद्र यादव के साथ पहुंचा। तभी कोटे के अनाज को लेकर धनपाल और गोपाल के बीच विवाद शुरू हो गया। इस बीच किसी ने ताबड़तोड़ फायर कर दिया। गोली धनपाल को लग गई। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाने पर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धनपाल की छह महीने पहले शादी हुई थी।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments