Breaking Reports

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर लाखों की चोरी, घर में चल रही थी शादी की तैयारी



आजमगढ़ :  महराजगंज थाना क्षेत्र के संसारे गांव में रविवार की रात को चोरों ने एक मकान में नकब लगाकर नकदी, जेवर समेत लाखों रुपये के कीमती सामान उठा ले गए। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। पीड़त ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
  संसारे गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अंबिका सिंह पुत्र स्व0 रामेश्वर सिंह के पुत्र डॉ0 पारस सिंह की बेटी की शादी 29 जनवरी को होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। रविवार की रात घर के बाहरी हिस्से में परजिन सो रहे थे। घर के पीछे पशुशाला के पास नकब लगा कर चोर घर में घुसे। कमरे में रखा अलमारी तोड़कर उसमें रखा नगदी जेवरात व साडि़यां सब उठा ले गए। घर से करीब सौ मीटर दूर गांव के सिवान में तोड़कर फेका गया खाली अटैची मिला। उसमें रखे कीमती सामान व साड़ी गायब थी। अन्य सामान बिखरा हुआ था। परिवार के लोग उठे और घर में गये तो विखरा हुआ सामान देख कर उनके होस उड़ गये। परिजनों ने बताया कि कीमती जेवरात में सोना व चांदी के जेवर, कीमती साड़ी, 65 हजार नगद सहित अन्य सामान थे। शादी मे सामन की खरीदारी के लिए पैसे घर में रखे हुए थे। घटना की जानकारी परिजनों न 100 नम्बर पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी थी।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments