Breaking Reports

पिच मार्ग उखाड़कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


                                    

आजमगढ़ : मानक के अनुरूप सड़क न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को कार्य को रोकवा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पिच मार्ग को उखाड़ दिये और प्रदर्शन करते हुए विरोध जताये।
   पल्हना ब्लाक के लोधापुर संपर्क मार्ग की लंबाई साढ़े नौ सौ मीटर तथा चौड़ाई चार मीटर है। उक्त जर्जर रोड को बनवाने के लिए 30 मार्च 2018 को मुहम्मदपुर में आगमन पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने स्वीकृति दी। जो पीडब्लूडी विभाग द्वारा बनाया जाना था। रोड का निर्माण कार्य शुरू हुआ लेकिन मानक के अनुरूप काम नहीं हो रहा था। इसे लेकर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीण पिचरोड को जगह-जगह खोदकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क पर न तो पानी छिड़का गया और न ही डामर ही डाला गया। जबकि रात में ही 100 मीटर रोड को पिच कर दिया गया। सूचना मिलने पर जेई हरिश्चंद्र यादव मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने पिचरोड को दिखाया। जेई हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि दो सेमी लेपन कार्य होना है। कल हम चुनाव ड्यूटी पर थे इसलिए यहां नहीं आ सके। इसको हम ठीक करवा देते हैं। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर दिनेश सिंह, सुनील गोंड, राहुल राजभर, हरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, जयप्रकाश सिंह, लल्लन गोंड, जितेन्द्र राजभर, अमित सिंह, राजकुमार यादव, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments