Breaking Reports

निरीक्षण में मानक से विपरीत मिले शौचालय, डीएम ने ग्रामप्रधान और सचिव को लगाई फटकार



आजमगढ़ : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कागजी आंकड़ों के अनुसार जिला तो खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया। जबकि हकीकत में जो शौचालय बन रहे हैं, उसमें मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
   अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत हरखोरी में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान मानक के विपरीत बन रहे शौचालयों को मानक के अनुरूप बनाने के निर्देश दिए। साथ ही गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में शौचालयों के अपूर्ण होने व मानक के विपरीत बनने पर ग्राम प्रधान व सचिव को फटकार लगाई। सचिव श्रीराम का दस ग्राम पंचायत का प्रभार कम करते हुए दो ग्राम पंचायत का प्रभार देने का निर्देश बीडीओ दिलीप सोनकर को दिया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा मानक के विपरीत मिला तो कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय परिसर में चौपाल लगाकर लोगों को एसबीएम तहत बन रहे शौचालयों की जानकारी दी। दो स्वच्छाग्रही सुभाष व घुरहू को नियुक्त किया। इस मौके पर तहसीलदार अरविंद कुमार सिंह, एडीओ पंचायत जेके सिंह, अशोक सिंह आदि थे।

No comments