Breaking Reports

शिक्षकों ने सात सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस के खिलाफ किया प्रदर्शन



आजमगढ़ : शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ व शिक्षणेत्तर संघ ने संयुक्त रूप से सात सूत्री मांगो को लेकर
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर डीआईओएस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
   इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेश राय ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्णय न लेने से मृत शिक्षकों, कर्मचारियों के अश्रित व कर्मचारी परेशान हैं। सातवें वेतन का एरियर, एनपीएस की कटौती, जीपीएफ ऋण की पत्रावली, एसीपी की समस्या सहित अन्य मामालों का निस्तारण न कर अन्याय किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मृतक आश्रित सतीश यादव को मई खरगपुर से हटाकर लालगंज करना पूरी तरह से अन्याय किया गया है। धरना-प्रदर्शन में मृतक आश्रित निस्वा इंटर कालेज के नन्हे लाल, एसकेपी इंटर कालेज के मुन्ना राम, पूर्व प्रधानाचार्य त्रिवेणी भार्गव के पेंशन के निस्तारण की भी मांग की गई।
    शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के रवैये से पूरा जिला परेशान है। उनके स्थानांतरण से ही शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्याओं की परेशानी दूर हो सकेगी। इस दौरान मांगों को पूरा न होने पर तालाबंदी की चेतावनी देते हुए शासन-प्रशासन से डीआईओएस के स्थानांतरण की मांग की। इस प्रदर्शन में केदारनाथ सिंह, दिनेश सिंह, बलवंत सिंह, साकेत चतुर्वेदी, बालकेश दूबे, रामसेवक सिंह, इन्द्रशेन सिंह, जनार्दन यादव, सुशील सिंह, विजय बहाुदर सिंह, सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

No comments