Breaking Reports

भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की मौत



आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव में लगभग एक माह पूर्व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता-पुत्र घायल हो गए थे। घायल पुत्र का इलाज के दौरान शुक्रवार की भोर में घर पर ही मौत हो गई।
   बहावनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय राजनाथ पटेल पुत्र शंकर पटेल का भूमि विवाद को लेकर 11 नवंबर को दोपहर में पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। हमले में राजनाथ पटेल के अलावा उसके 60 वर्षीय पिता शंकर पटेल भी घायल हो गए थे। दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से डाक्टरों ने रेफर कर दिया था। शंकर का इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है, जबकि राजनाथ का शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हुआ। वह तीन दिन से घर पर रहकर इलाज करा रहा था। परिजन का कहना है कि शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे घायल राजनाथ की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर वहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत राजनाथ चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके दो पुत्र हैं।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments