जिले के 551 ईट.भट्ठे होंगे बंद, संचालकों में मचा हड़कंप
![]() |
आजमगढ़ : राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति एवं वैध सहमति प्राप्त न करने और निर्धारित मानक को पूरा न करने वाले जिले के 551 ईट भट्ठे बंद होंगे। आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी पुलिस, खनन विभाग के खान निरीक्षक और क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया है कि संबंधित ईट भट्ठों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की प्रभावी कार्रवाई की जाए।
उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए पत्र प्रेषित किया था। इसमें हाईकोर्ट में दीनानाथ शुक्ला बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित आदेश एवं पीआइएल सुमित सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित आदेश और राष्ट्रीय हरित अधिकरण
द्वारा अनिल कुमार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में 22 जनवरी को आदेश पारित किया था। इसके अनुपालन के लिए उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड ने जिला प्रशासन को 562 ईट भट्ठा की सूची भेजते हुए बंद कराने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित सूची का मिलान किया गया जिसमें 11 ईट भट्ठे का नाम डबल पाया गया। इस प्रकार शेष 551 ईट भट्ठे को बंद कराने का आदेश दिया गया है। जिसमें तहसील बूढ़नपुर के 37, मार्टीनगंज 14, मेंहनगर 56, निजामाबाद 74, सदर 133, सगड़ी 94, फूलपुर 69 व लालगंज के 74 ईट भट्ठे बंद होंगे।
इस निर्देश के बाद ईट भट्ठा संचालकों में हड़कंप की स्थिति हो गई है।
No comments