भारतीय वायुसेना द्वारा पुलवामा हमले का बदला लिए जाने पर विद्यार्थी परिषद ने मनाया जश्न
आजमगढ़ : आज तड़के सुबह 3:30 बजे केन्द्र सरकार के कुशल निर्देशन और भारतीय सेना द्वारा असीम पराक्रम दिखाते हुए पुलवामा में किए गए कारणों आतंकी हमला जिसमें 46 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, उनका बदला भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर उसके 400 से अधिक आतंकवादियों को मार कर लिया। भारतीय वायु सेना के पराक्रम पर जाना जन-जन में हर्ष व्याप्त है, वही समस्त भारतवासी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। इस खुशी के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद', 'हाउ इज द जोश-वेरी हाई सर' जैसे अनेकों नारे लगाए गए व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर तिरंगा मार्च निकाला। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉ प्रवेश सिंह ने कहा कि यह पूरे भारतवर्ष के लिए एक उत्साह का दिन है जिसका पुलवामा हमले के बाद सभी भारतवासियों को इंतजार था। वही प्रदेश सह मंत्री आकाश गौड़ 'गीत' ने बताया कि पुलवामा हमले का बदला भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घर में घुस कर लिया और उसको यह एहसास दिलाया कि अगली बार यदि ऐसी कायराना हरकत पाकिस्तान के द्वारा किया गया तो मानचित्र से पाकिस्तान का नक्शा गायब हो जाएगा। वहीं जिला संगठन मंत्री आदित्य द्विवेदी ने बताया कि अभी तो भारतीय सेना द्वारा पूर्ण कार्रवाई नहीं हुई है अभी बहुत कुछ बाकी है।
इस अवसर पर जिला संयोजक कृशानु गिरी, साकेत श्रीवास्तव, अमन सिंह सिसोदिया, हेमंत साह, किशन सिसोदिया, प्रताप, समर सिंह, शौर्य सिंह कौशिक, विजय प्रताप सिंह, आनंद यादव, सिद्धार्थ कृष्ण आदि उपस्थित रहे।

No comments