Breaking Reports

16 जोड़े एक दूसरे के हुए जीवन साथी



आजमगढ़ : मेहनगर ब्लॉक परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मेहनगर के 10 व पल्हना ब्लॉक के 6 जोड़े एक दूसरे के जीवन साथी बने।
 कार्यक्रम का शुभारंभ आजाद कल्याण समाज सेवा समिति के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भोजपुरी गायक मुन्ना लाल यादव द्वारा सरस्वती वंदना से किया।इस दौरान दहेज गीत, सोहर द्वारा सभी को खूब हर्षित किया। विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ।
 आयोजक खंड विकास अधिकारी/ जिला विकास अधिकारी रविशंकर राय ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में एक जोड़ी पर ₹51000 सरकार खर्च कर रही है। जिसमें लड़की के खाते में 35,000 भेज दिया गया है। ₹10000 का सामान चांदी की बिछिया, पायल, प्रेशर कुकर, थाली, गिलास, जग, नोकिया फोन डबल सिम, श्रृंगारदान आदि   तथा ₹6000 भोजन टेंट  व्यवस्था के लिए दिये। वहीं ब्लाक प्रमुख  कैलाश यादव ने बताया कि दहेज समाज का कोढ़ है। इसको खत्म करने के लिए सभी बुद्धिजीवियों को सामने आना होगा। वहीं एडीओ समाज कल्याण रामाधार राम ने बताया कि दहेज के कारण ही भ्रूण हत्याएं होती हैं। दहेज लेना दहेज देना दोनों पाप है।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत नक्कल यादव,  दुर्गा शक्ति, बृजराज, दिनेश सरोज, अनिल कुमार, मूल चंद्र, ओम प्रकाश, रामअवध प्रधान, सुभाष यादव, बृजभूषण रजक आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments