सपा-बसपा गठबंधन से कांग्रेस को फायदा - सचिन नायक
आजमगढ़ : मंगलवार को सरायमीर में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कहा कि हम अपने पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने आए हैं। पुराने कार्यकर्ता से ही क्षेत्र की सारी जानकारी प्राप्त होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने मंगलवार को लोकसभा क्षेत्र लालगंज के खरेवां, सरायमीर में पत्र-प्रतिनिधियों से वार्ता में कहा कि प्रियंका गांधी के आ जाने से पार्टी पूरी तरह से मजबूत हुई है। उनकी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को लेकर युवाओं में गुस्सा देखने का मिल रहा था। अब तक युवा उत्साहित होंगे तो कांग्रेस को फायदा होगा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि इसे लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि देश के जवान शहीद हुए हैं। सपा-बसपा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से कहीं न कहीं कांग्रेस को फायदा होगा। कांग्रेस पार्टी भी किसी से गठबंधन करने वाली हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। दावा किया कि कांग्रेस अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव जीतेगी भी क्योंकि प्रियंका गांधी घूम-घूम कर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं। इस बैठक में जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, लालती देवी, अवधेश सिंह, इस्तेयाक अहमद, अरविद कुमार राय, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला राय, जनार्दन सिंह, ज्ञान राम, शादाब अहमद, जीशान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments