Breaking Reports

लड़कियो के अश्लील फोटो अपलोड करने वाला शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार



आजमगढ़ : गुरूवार को थाना कोतवाली में सत्यनरायण गुप्ता पुत्र छेदी लाल निवासी फरासटोला थाना कोतवाली द्वारा आरोप लगाया गया था कि इन्स्टाग्राम, फेसबुक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी लड़की को परेशान करता है तथा उसका अश्लिल फोटो व मो0 नम्बर डालकर अपलोड करता है जिससे पूरा परिवार बहुत दुखी है। इस पर पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश बहादुर व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर इलामारनजी के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार सिंह व प्रभारी साइबर सेल मनीष सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी मेहनत कर 24 घण्टे के अन्दर ही महिलाओं के फेसबुक व इन्स्टाग्राम पर अश्लील फोटो डालने वाले शातिर साइबर अपराधी दीपक गुप्ता पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम उकरौड़ा थाना कोतवाली आजमगढ़  को आज शुक्रवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह युट्यूब पर साइबर क्राइम करने के तरीको को सीखकर और कई महिलाओ/लड़कियो को अश्लील मैसेज इन्स्टाग्राम, फेसबुक पर अपलोड करता था। सत्यनरायण की पुत्री का अश्लिल फोटो अपलोड करने के सम्बन्ध में पूछने पर गलती की माफी मांगते हुए बताया कि मैने ही FRIEND REQUEST भेजा था जिस पर सत्यनरायण की पुत्री ने मुझे ब्लाक कर दिया था तो मैने जान बुझकर परेशान करने के लिए उसकी फोटो इडिट करके अपलोड़ किया है व अश्लील मैसेज करता था। मै ये नही जानता था कि पकड़ा जाऊंगा मुझे माफ कर दीजिए। अभियुक्त को  मु.अ.सं.-88 /19 धारा 66C,66 D,66 E व 67A IT ACT में गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त का चालान कर माननीय न्यायलय किया जा रहा है।


No comments