Breaking Reports

भाजपा देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं के मूल्यों को समाप्त कर रही




आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, जनपद के पदाधिकारियों एवं नेताओं की बैठक वर्तमान लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बसपा के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में बसपा के वरिष्ठ नेता उ0प्र0 विधानसभा के पूर्व स्पीकर सुखदेव राजभर विधायक, सपा के राष्ट्रीय महासचिव मा0 बलराम यादव एमएलसी, पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया। 
    बैठक को सम्बोधित करते हुए बलराम यादव ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव देश के भविष्य की दिशा व दशा तय करेगा। देश व प्रदेश भी मोदी योगी सरकार की जनविरोधी, अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक नीतियों के कारण देश की जनता भूखमरी व दमन का शिकार हो रही है। न्याय का गला घोंटा जा रहा है। 
    सुखदेव राजभर ने कहा कि देश से भाजपा को हटाना आवश्यक हो गया है। भाजपा देश के संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं के मूल्यों को समाप्त कर रही है। चुनावों के वक्त बड़ी-बड़ी घोषणाएं व वादा कर देश की जनता को भ्रमित कर सत्ता हथियाने का काम किया। आज गरीबी, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। किसान अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं पा रहा है। पिछड़ों के अधिकारों को एक-एक कर समाप्त किया जा रहा है। नौकरियों में जितनी भागीदारी होनी चाहिए नहीं हो रही है। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने नेताओं व पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बूथों व सेक्टरों में फैलकर जनता को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बतायें।
    दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि आज सामाजिक न्याय का गला घोंटा जा रहा है। नियुक्तियों में बेईमानी व धांधली हो रही है। वर्ग विशेष के लोगों की नियुक्तियाॅ हो रही हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच में रहकर असलियत बतायें।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने संगठन के साथियों से कहा कि अब समय नहीं रह गया है। भाजपा के लोग पुनः जनता को वर्गला रहे हैं। सपा, बसपा, रालोद, निषाद सेना, जनवादी पार्टी के लोग मिलकर गाॅव-गाॅव में वोटर लिस्ट लेकर मतदाताओं से सम्पर्क कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को बतायें व सपा व बसपा के कार्यकाल मे हुए विकास कार्यों, कानून व्यवस्था व गरीब किसान-मजदूर के हक में की गयी जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करायें। अखिलेश यादव जी ने प्रदेश व देश की सभी सामाजिक न्याय की ताकतों को इकट्ठा कर जनहित में भाजपा को देश से उखाड़ फेंकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। सभी पदाधिकारियों को सेक्टर व जोन के आधार पर जिम्मेदारी दे दी गयी है।
बैठक में समाजवादी पार्टी की जिला ईकाई एवं पार्टी नेताओं के प्रस्ताव को राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्वीकार किया और आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके लिए उनको धन्यवाद दिया गया।
बैठक में बसपा अध्यक्ष अरविन्द, जोन कोआरडिनेटर सुनील व विनोद चैहान, विधायक अरिमर्दन आजाद, आलमबदी, डा0संग्राम, कल्पनाथ पासवान, नफीस अहमद, राकेश यादव एमएलसी, रामआसरे विश्वकर्मा, रामकृष्ण यादव पूर्व सांसद, श्यामबहादुर यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, जयराम सिंह पटेल, अखिलेश यादव, कैलाश यादव प्रमुख, लालमनि राजभर, हरिश्चन्द्र यादव, दामोदर प्रजापति, वर्मन यादव, डा0हरिराम सिंह यादव, रामदरश यादव, शोभनाथ यादव, अशोक यादव, नसीम अहमद, रामआसरे चैहान, राजनरायन यादव, हंसराज यादव, प्रेमा यादव, बबिता चैहान, आशा यादव, मंजू चैहान, गुड्डी देवी, सना परवीन, वीरेन्द्र यादव, शिवमूरत यादव, रामप्रवेश यादव, रामानुज सिंह, शिवनरायन सिंह, राजेश यादव, शिवसागर यादव, किशोर कुमार यादव, राजाराम सोनकर, जोखन सोनकर, तेजबहादुर यादव, लालसा राम समेत सैकड़ों सपा व बसपा के पदाधिकारी उपस्थित थे। 



No comments