सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
आजमगढ़ : जीयनपुर बाजार में शुक्रवार को रिक्शा व ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर से रिक्शा सवार 68 वर्षीय वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार गांव निवासी 68 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी स्व. राजपत शुक्रवार की दोपहर को लगभग ढाई बजे जीयनपुर बाजार से सामान की खरीदारी की। उसके बाद वह सामान लेकर रिक्शा से घर वापस जा रही थी। रास्ते में वे कुछ दूर आगे गई थी, उसी दौरान ट्रैक्टर-ट्राली ने रिक्शा में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में रिक्शा पर सवार वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत वृद्धा के तीन विवाहित पुत्री हैं। वृद्धा का दिल्ली में भी मकान है। मकान के किराए से ही अकेले गुजरा कर रही थी। मौत की सूचना मिलते ही सुसराल से बेटियों के मायके पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
No comments