कार्यवाही न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने एक सप्ताह कार्य नही करेंगे कार्य
आजमगढ़ : बुधवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के साधारण सभा की आपात बैठक 10:50 बजे आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट अध्यक्ष जफर इकबाल व संचालन मंत्री जय प्रकाश यादव ने किया। इस दौरान बीते मंगलवार को सदस्यों द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र पर चर्चा व विचारोपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया।
इस प्रस्ताव में दिनांक 28 जुलाई 2018 अनुस्मारक दिनांक 2 मार्च 2019 द्वारा जिलाधिकारी को लिफ्ट संचालन, कलेक्ट्रेट भवन में न्यायालय/कार्यालय की कक्ष संख्या के बाबत सूचना पट्ट तथा अभिलेखागार में पुराने बंदोबस्त का निरीक्षण न कराया जाना तथा समस्त न्यायालयों में विधि के अनुरूप कार्रवाही न करते हुए एकपक्षीय रूप से वादों का निस्तारण करना एवं समय से आख्याएं न प्राप्त होना भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को प्रदर्शित करता है। उक्त समस्याओं पर लगातार एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी को संज्ञान में दिया गया, किंतु जिलाधिकारी द्वारा कोई निराकरण आज तक नहीं कराया गया। जिस पर सदन क्षोभ व्यक्त करता है। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कि अधिवक्तागण विरोधस्वरुप एक सप्ताह तक जिलाधिकारी न्यायालय में न्यायिक कार्य संपादन में प्रतिभाग नहीं करेंगे। अगर एक सप्ताह के अंदर समस्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है, तो संघर्ष के लिए बाध्य होंगे।

No comments