शराब की दुकान का दरवाजा तोड़कर की चोरी
आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया बाजार में सरकारी देशी शराब की दुकान का पिछे का दरवाजा तोड़कर चोरों ने 7 हजार नगद, सेल्समैन के ₹4000 व 7 पेटी शराब उठा ले गए। दूकान से कुछ दूरी पर सेल्समेन के बैग बिखरे पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के शशविंद सिंह ग्राम मौलिया निवासी की बोगरिया बाजार में देशी शराब की दुकान स्थित है। बुधवार की रात चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे को बल्ली लगाकर तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने ₹11,000 नगद व 315 शीशी देशी शराब उठा ले गए। सुबह होते ही पड़ोसी हॉकर विजय कुमार ने गुड्डू सिंह को फोन से अवगत कराया। गुड्डू सिंह द्वारा तरवां थानाध्यक्ष व 100 नंबर पर कॉल करके घटना से अवगत कराया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष व बोगरिया चौकी के प्रभारी 100नंबर पहुंच कर घटना की जानकारी ली और घटना की छानबीन कर रहे है।


No comments