Breaking Reports

अराजकतत्वों ने तोड़ी शिव की प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश



आजमगढ़ : जिले में बुधवार रात को कुछ अराजकतत्वों ने एक शिव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संभालने में लगी है।


 जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह त्रिमुहानी पर स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा को बुधवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी आज सुबह जब ग्रामीणों को हुई तो भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस मौके का मुआयना कर वापस चली गई।  पुलिस के इस तरह से नाराज ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। इसके बाद मौके पर तहसीलदार सगड़ी अरविंद कुमार और कोतवाल पहुंच कर  छानबीन करने में जुटे हुए हैं। प्रतिमा की मरम्मत कराने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों की मांग है कि दोषियों का पता लगा कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा कोई ऐसा कार्य करने की हिम्मत न जुटा सके।

No comments