एक माह बाद मुकदमा दर्ज होते ही गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ : बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी 23 फरवरी की रात में शौच करने के लिए खेत में गई थी। इस दौरान गांव के ही सात युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया और बेहोशी हालत में बगीचे में फेंक दिया था। देर रात तक किशोरी के घर न लौटने पर उसकी मां उसे खोजते हुए गांव के सीवान में पहुंची, तो किशोरी बेहोशी हालत में मिली। ग्रामीणों ने उसे उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने मां से आप-बीती सुनाई। घटना के बाद से ही कुछ दबंग मामले को रफा-दफा कराने के लिए दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गए थे। समझौता न करने पर धमकी भी दे रहे थे। बस्ती के लागों के एक जुट होने पर शनिवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर बिलरियागंज थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात में पीड़िता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ नामजद चार अज्ञात के खिलाफ सामूहिक रूप से बलात्कार करने और ग्राम प्रधान पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी। इस बीच रविवार की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे पुलिस ने नामजद आरोपियों हन्नान पुत्र एकराम, मुतलीब पुत्र वफा, आजाद पुत्र सलाहुद्दीन तीनों को गांव के मोढ़ के पास से गिरफ्तार कर किया। पूछताछ में चार अज्ञात का भी नाम प्रकाश में आया,जो फरार हो गए हैं। आरोपी पीड़िता के गांव का ही निवासी है।




No comments